सलामतपुर रायसेन से अदनान खान। प्रधान संपादक IND28.COM

सोमवार शाम को सलामतपुर पुलिस ने पूरे फोर्स के साथ भोपाल विदिशा हाइवे पर फ्लैगमार्च निकाला।थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों से यह फ्लैगमार्च  आगामी त्योहारों शब ए बारात, होली, रंगपंचमी के मद्देनजर नगरवासियों को सुरक्षा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सलामतपुर पुलिस ने फ्लेगमार्च निकाला और शांति व्यवस्था का एहसास कराया। फ्लैगमार्च सलामतपुर से शुरू होकर बेरखेड़ी चौराहा, अम्बाडी और दीवानगंज क्षेत्र में जाकर समाप्त हुआ। फ्लैगमार्च में चौकी का पुलिस बल भी चौकी प्रभारी बीरबल सिंह के साथ शामिल हुआ।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान, प्रधान संपादक IND28.COM