12 को सलामतपुर में होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, दवाएं भी मिलेंगी फ्री
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
12 फरवरी को सांची विकासखंड के सलामतपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। डॉ जीसी गौतम ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील कि है कि शिविर में सम्मिलित होकर निःशुल्क शिविर का लाभ उठाए अवश्य उठाएं। शिविर सुबह 11 बजे से 03 बजे राजीव नगर रेलवे स्टेशन के सामने सलामतपुर में आयोजित होगा। शिविर में कई तरह की जांचे निःशुल्क की जाएंगी। जिनमें हार्निया, हाइड्रोसील, पाईल्स, पथरी, बच्चेदानी के आपरेशन और मधुमेह, ब्लडप्रेशर, थाइराइड, एलर्जी, माइग्रेन, सर्दी-जुकाम, बुखार वाले भर्ती मरीजों को वार्ड में दवाईयां भी फ्री में मिलेगी ।शिविर में आने वाले भर्ती मरीजों की आंखों की जांच जिसमें कांच बिन्दु, मोतियाबिंद, नाखुना आदि की जांचें निःशुल्क की जायेगी। और शिविर स्थल से मरीजों को उसी दिन बस के माध्यम से भोपाल के जे. के. अस्पताल ले लाया जायेगा। गौरतलब है कि डॉ जीसी गौतम द्वारा सांची, सलामतपुर क्षेत्र में समय समय पर निःशुल्क शिविर लगाकर हृदय के मरीज़ों का उपचार किया जाता है। और इनकी जांचों में भी किसी प्रकार का शुल्क नही लिया जाता है।
पूर्व में भी शिविर आयोजित कर 500 मरीजों की जांच कर वितरित की थीं निशुल्क दवाइयां----पहले भी जे के अस्पताल भोपाल के सौजन्य से सलामतपुर रातातलाई कृषि उपमंडी प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें भोपाल से आए हृदय रोग विशेषज्ञ एमबीबीएस एमडी डीएम डॉ जीसी गौतम के मार्गदर्शन में डॉ चांदनी सैय्यद, डॉ शरद यादव, डॉ आयुषी, डॉ दिव्यांश, डॉ प्रहार, डॉ अग्नि, डॉ भावना, डॉ सुप्रिया, डॉ सिमरन ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर लगभग पांच सौ मरीज़ों की निशुल्क जांचकर उपचार किया था। शिविर में 15 गांवों के मरीज जिनमें सलामतपुर, रातातलाई, सांची, आमखेड़ा, ढकना चपना, बांसखेड़ा, सरचम्पा, तिजालपुर, त्रिमूर्ति चौराहा, बेरखेड़ी चौराहा, दीवानगंज, अम्बाड़ी, कुल्हाड़ियां, सोजना आदि जगहों से पहुंचकर अपना चेकअप कराया।
