बढ़ती महंगाई के खिलाफ सांची में गरजी कांग्रेस: हाथ ठेलों पर खाली गैस सिलेंडर लेकर निकाली रैली
-मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन
-कार्यकर्ताओं ने शक्कर की थैलियां और खाली सिलेंडर के साथ रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
अदनान खान सांची/सलामतपुर। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, घरेलू गैस, पेट्रोल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में सांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान और सांची ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकित मेहतो के नेतृत्व में गुरुवार को नगर सांची में यह व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की मुख्य विशेषता यह रही कि सांची के साथ-साथ समीपवर्ती क्षेत्र सलामतपुर से भी सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक इस रैली में भाग लेने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।
हाथ ठेलों पर सिलेंडर और हाथों में शक्कर: अनोखे अंदाज में जताया विरोध---महंगाई के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरने के लिए कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा तरीका अपनाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ ठेलों पर खाली एलपीजी गैस सिलेंडर रखे और हाथों में शक्कर की थैलियां लेकर सांची नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली।हाथों में तख्तियां, पोस्टर और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर आम लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
एथेनॉल मिश्रण और खाद्य सामग्रियों की कीमतों पर सरकार को घेरा--रैली के दौरान आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि घरेलू रसोई गैस, शक्कर और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि से आम जनता का जीना दूभर हो गया है।पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जबकि उसमें एथेनॉल मिलाया जा रहा है।सरकार आम जनता की जेब पर डाका डालकर कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है।चीनी और अन्य बुनियादी खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बढ़ती महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा।
प्रदर्शन में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी---सांची ब्लॉक और सलामतपुर क्षेत्र से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य रूप से सांची से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. जी. सी. गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित मेहतो, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व वर्तमान जिला महामंत्री आशीष राजपूत, रायसेन नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला, सलामतपुर से बबलू पठान और नीरज जैन (बंटी भैया)इसके अलावा अरमान अली, गजराज सिंह लोधी, शकील पटेल, सोनू जैन, उधम सिंह ठाकुर, निरपत सिंह ठाकुर, वसीम कुरैशी और इन्द्रेश राठौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। प्रदर्शन का समापन सरकार से महंगाई पर तुरंत अंकुश लगाने की मांग के साथ हुआ।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त