भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 बना 'हादसों का हाईवे': पुरानी पुलिस चौकी के सामने जानलेवा गड्ढा, अब तक 13 लोग घायल
-टोल टैक्स की दरों में भारी बढ़ोतरी, लेकिन सड़कों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ 'खानापूर्ति'
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 इन दिनों राहगीरों के लिए सफर नहीं, बल्कि 'सफरिंग' (परेशानी) का सबब बन चुका है। सलामतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी पुलिस चौकी के ठीक सामने मुख्य सड़क पर एक ऐसा जानलेवा गड्ढा हो चुका है, जो आए दिन वाहन चालकों को अपना शिकार बना रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मानें तो इस अकेले गड्ढे के कारण अब तक कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होकर अपने हाथ-पैर तुड़वा चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है।
दोगुनी मार: जेब से जा रहा मोटा टैक्स, सड़क पर मिल रहे सिर्फ जख्म--जनता पर इस समय दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ जहाँ मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम एमपीआरडीसी भदभदा पर टोल टैक्स का नाका लगाकर कमर्शियल और अन्य वाहनों से लगातार बढ़ी हुई दरों के साथ मनमाना टोल वसूल रहा है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा और सुविधा के नाम पर शून्य दिखाई दे रहा है।
स्थानीय निवासियों का आक्रोश--"जब सरकार और टोल कंपनियाँ बढ़ी हुई दरों के साथ हमारी जेबें ढीली कर रही हैं, तो हमें सुरक्षित सड़कें क्यों नहीं मिल रहीं? क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहा है?"
एमपीआरडीसी की लापरवाही,शिकायतों का अंबार, पर कार्रवाई सिफर--इस खतरनाक गड्ढे और हाईवे की खस्ताहाल स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों और सलामतपुर के वाहन चालकों द्वारा कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। लेकिन एमपीआरडीसी के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। हाईवे की मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति और लीपापोती कर दी जाती है, जो पहली ही बारिश या भारी वाहनों के दबाव में उखड़ जाती है।
हादसों का डरावना आंकड़ा और वर्तमान स्थिति--घायलों की संख्या: अब तक 13 लोग गंभीर रूप से चोटिल (फ्रैक्चर के शिकार)।
सबसे ज्यादा खतरा: दोपहिया वाहन चालक, जो रात के अंधेरे में इस गहरे गड्ढे को भांप नहीं पाते।
अंधेरा और लापरवाही: स्ट्रेट लाइट की कमी और गड्ढे के पास कोई संकेतक (साइनबोर्ड) न होने से खतरा दोगुना हो गया है।
शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी--क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी पुलिस चौकी के सामने का यह स्पॉट अब 'ब्लैक स्पॉट' में तब्दील होता जा रहा है। यदि समय रहते इस जानलेवा गड्ढे को स्थाई रूप से ठीक नहीं किया गया और हाईवे की अन्य कमियों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता चक्काजाम और टोल प्लाजा पर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। फिलहाल, जनता टैक्स देने के बाद भी जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश