-बाइक सवार गिरकर हुआ चोटिल, बड़ी दुर्घटना की आशंका

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सांची विकासखंड के ग्राम अंबाडी में स्टेशन रोड अयोध्या धाम मंदिर के सामने बीच सड़क पर तालाब जैसा बड़ा गड्ढा लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। बीते कई दिनों से यह गड्ढा वाहन चालकों को परेशान कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन बाइक सवार और राहगीर यहां फिसलकर गिर रहे हैं और कई घायल भी हो चुके हैं।

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक बाइक सवार इसी गड्ढे की वजह से फिसलकर गिर गया। गनीमत रही कि उसे सिर्फ मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर दी गई है, लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28