पिपरई गांव में ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता का समापन, विदिशा का ‘बाजीगर’ ट्रैक्टर बना विजेता
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची विकास खंड के ग्राम पिपरई में आयोजित दो दिवसीय ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 16 ट्रैक्टरों ने हिस्सा लिया। फाइनल राउंड में विदिशा जिले के बागरी निवासी अमन लोधी के ‘बाजीगर ट्रैक्टर’ और रायसेन जिले के सिरसोदा निवासी ऋषि बीलावर के ‘किंग कोबरा ट्रैक्टर’ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों राउंड में बाजीगर ट्रैक्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग कोबरा ट्रैक्टर को हराया और विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता अमन लोधी को ₹21,000 का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता ऋषि बीलावर को ₹11,000 का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष कालूराम मीणा, सेमरा सरपंच भानु लोधी और नरखेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी जनपद सदस्य प्रतिनिधि भवानी एवं चरण सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल आयोजन ऋतिक पटेल पिता हरिसिंह पटेल द्वारा किया गया, जिनकी टीम में हिमेश पटेल, वीर लोधी, रोहित ठाकुर सहित कई युवाओं ने सहयोग दिया।
ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के 55 से अधिक गांवों से ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। जोश, उत्साह और रोमांच से भरे इस आयोजन ने ग्रामीण खेल संस्कृति में नई ऊर्जा का संचार किया।
