भीलटोला गांव में 130 बच्चों की संख्या होने के बाद भी नहीं है आंगनबाड़ी केंद्र
सत्येन्द्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
औबेदुल्लागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत डूंगरिया का आदिवासी ग्राम भील टोला पीपल पानी में बच्चों के लिए आंगनवाड़ी खोलने की मांग वर्षों से की जा रही है। गांव के लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा यशवंत को आवेदन दिया है। इतना ही नहीं गांव के लोग जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से भी आंगनबाड़ी केंद्र की मांग कर रहे हैं। ग्राम भील टोला पीपलवाली ग्राम पंचायत डुंगरिया में आँगनबाड़ी केन्द्र प्रारंभ करने के लिए कई बार आवेदन दिए हैं। अब लोग कलेक्टर के जनता दरबार पहुंचने की तैयारी कर रही हैं। गांव के लोगों ने इस प्रतिनिधि को बताया कि ग्राम भील टोला पीपलवाली ग्राम पंचायत डुंगरिया में माँगनवाडी केन्द्र स्वीकृत करने की कृपा करें। ग्राम भीलटोला पीपलवाली में 50 से अधिक घरों की बस्ती है। 0 से 05 वर्ष के बच्चों की संख्या लगभग 130 है। ग्राम भीलटोला पीपलवाली में आँगनबाडी केन्द्र खुलवाये जाने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की जा रही है। ग्राम पंचायत के सचिव संतोष जाटव ने बताया कि मेरी जानकारी में है। 3 साल पहले भी ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। वाकई यहां पर बच्चों की संख्या अधिक है। आंगनबाड़ी केंद्र खुलता है तो बच्चों का विकास होगा।
बिल्डिंग पद स्वीकृत फिर भी नहीं खुला आंगनबाड़ी केंद्र---डूंगरिया पंचायत में सरपंच राजेश उमा यादव ने बताया कि भील टोला पीपल वाली ग्राम के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत है। शासन की ओर से यहां आंगनबाड़ी केंद्र के पद की नियुक्ति कागजों में हो गई है। बिल्डिंग भी स्वीकृत हो गई है। पर अभी तक आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुला है इसके लिए हम भी मांग कर रहे हैं।
मैं ध्यान देता हूं -कलेक्टर श्री विश्वकर्मा
हमने जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मैं ध्यान देता हूं, जल्द ही संबंधित अधिकारी से चर्चा कर आंगनबाड़ी प्रारंभ कराएंगे।

कम खर्च में खाना पकाने का नया तरीका सामने आया
संयुक्त राष्ट्र ने सराहा भारत, बाल मृत्यु दर में आई भारी कमी
शराब को कहा अलविदा, अपनाई हेल्दी लाइफस्टाइल
जांच में कई और मामलों के खुलासे की संभावना
त्योहारों से पहले भोपाल में संगठनों की भिड़ंत, ‘अपनों से खरीदारी’ पर विवाद
भीलटोला गांव में 130 बच्चों की संख्या होने के बाद भी नहीं है आंगनबाड़ी केंद्र
डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग
दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती सोशल मीडिया पर चर्चा में
LPG सप्लाई बढ़ाने पर सरकार की घोषणा, राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त कोटा