मुनारा गांव के लोग सड़क सुविधा से वंचित, बारिश में गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड अंतर्गत आने वाला ग्राम मुनारा आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। गांव तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को आज भी कीचड़ और दलदल भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है। स्थिति यह है कि बरसात के मौसम में गांव तक कोई वाहन नहीं पहुंच पाता। ग्रामीणों को लगभग दो किलोमीटर दूर ही अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करनी पड़ती है और उसके बाद पैदल ही कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती, जिससे बीमार व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। आपातकालीन स्थिति में उन्हें पैदल ही सफर करना पड़ता है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं और सरकार से बार-बार सड़क निर्माण की मांग करने के बावजूद अनसुनी की जा रही है। गांव के लोग अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और बेहतर जीवन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे