अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए कहा जा रहा है कि अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जिले सहित सलामतपुर व आसपास क्षेत्र में गर्मी के सीजन में बरसात सा नजारा देखने को मिल रहा है। मौसम कार्यालय विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान न में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर- पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप बना हुआ है और उत्तराखंड में एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ ही ओडिशा से लेकर विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु और मराठवाड़ा होते हुए कोमरीन तक एक द्रोणिका और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में एक चक्रवात बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी में बना प्रति चक्रवात भी प्रमुख---इन मौसम प्रणालियों में बंगाल की खाड़ी में बना प्रति चक्रवात भी प्रमुख है, जिसके प्रभाव से वातावरण में नमी आने से बादल बन रहे और वर्षा हो रही। 10 अप्रैल और 13 अप्रैल को फिर नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आएगी। आगामी चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।

24 घंटे में तीन डिग्री गिरा पारा---बादल-वर्षा के चलते बीते 24 घंटे के दौरान ही दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक कम हो गया। वहीं रात के तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को का दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री से तीन डिग्री की गिरावट के साथ 31.8 और न्यूनतम 24.0 डिग्री से तीन डिग्री लुढ़क कर 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी आने से गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिल रही है।

 

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM