-सलामतपुर पुलिस ने 2 गिरफ्तारी वारंट भी किए तामील

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाना पुलिस को काम्बिंग गश्त के दौरान दो ऐसे फरार स्थाई वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है जो छह और चार वर्षों से दो मामलों में फरार चल रहे थे। इसके साथ ही पुलिस ने दो गिरफ्तारी वारंट भी तामील कराए हैं। रायसेन एसपी विकास कुमार शहवाल के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने शनिवार रात्रि को अपनी पुलिस टीम जिसमें दीवानगंज चौकी प्रभारी एसआई आरएस दांगी, एएसआई राजेश यादव, प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, जीतेन्द्र वर्मा, हेत सिंह मीणा, आरक्षक रंजीत धाकड़, रविन्द्र रघुवंशी और सैनिक नोबत को शामिल कर कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाने के दो मामलों में दो फरार स्थाई वारंटी पकड़ें हैं। जिनमें शफीक खान पिता रफीक खान उम्र 30 वर्ष निवासी पिपलिया चांद जो 2018 छह सालों से मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। इसको मोबाइल लोकेशन के माध्यम से घेराबंदी कर बेरखेड़ी चौराहा से गिरफ्तार किया है। अमित रावत पिता पप्पू रावत उम्र 28 वर्ष निवासी राजीवनगर सलामतपुर जो चार साल 2020 से मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। को राजीवनगर से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को रविवार के दिन रायसेन न्यायालय में पेश किया है। 

2 गिरफ्तार वारंटी भी हुए तामील---थाना पुलिस ने गुंडा और निगरानी शुदा बदमाशों को भी चेक किया। वहीं दो गिरफ्तारी वारंटी भी तामील किए हैं। जिसमें सुनील प्रजापति पिता बाबूलाल प्रजापति निवासी अम्बाड़ी को 34(1) आबकारी अधिनियम के मामले में फरार चल रहा था का गिरफ्तारी वारंट तामील कराया हैं। वहीं परसराम मीणा पिता नाथूराम मीणा निवासी अम्बाड़ी गांव को 138 चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार कर रायसेन न्यायालय में पेश किया है।

इनका कहना है।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 2 मामलों में 2 स्थाई और 2 गिरफ्तारी वारंट तामील कराएं गए हैं। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28