सलामतपुर पुलिस ने 9 गिरफ्तारी वारंट भी किए तामील

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

थाना पुलिस को काम्बिंग गश्त के दौरान दो ऐसे फरार वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है जो आठ और छह वर्षों से फरार चल रहे थे। इसके साथ ही पुलिस ने नो गिरफ्तारी वारंट भी तामील कराएं हैं। रायसेन एसपी विकास कुमार शहवाल के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों को पकड़ने का अभियान जोरों पर चल रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने शुक्रवार रात्रि को कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाने के दो फरार वारंटी पकड़ें हैं जिनमें लीला किशन पिता सरदार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी जमुनिया जो 2015 से धारा 294, 323, 506 आइपीसी मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। और गणेशराम पिता हीरालाल उम्र 37 वर्ष निवासी नरवर थाना देहगांव जो 2018 से धारा 279, 337, 338 आइपीसी एक्सीडेंट के मामले में फरार  वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। वारंटियों को पकड़ने में थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह, चौकी प्रभारी बीरबल सिंह, प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, जीतेन्द्र वर्मा, लखपत रघुवंशी, सुनील लोधी, आरक्षक रोहित गोस्वामी, सूरज वर्मा और धर्मेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस ने दोनों स्थाई वारंटियों को शनिवार के दिन रायसेन न्यायालय में पेश किया है।

9 गिरफ्तार वारंटी भी हुए तामील---थाना पुलिस ने गुंडा और निगरानी शुदा बदमाशों को भी चेक किया वहीं नो गिरफ्तारी वारंटी भी तामील कराएं हैं जिनमें शक्ति सिंह पिता मोहर सिंह निवासी पिपलिया चांद, अनवर शाह पिता अकबर शाह निवासी टिगरा, नवलसिंह पिता बाबूलाल ठाकुर निवासी पिपलिया चांद, बुंदेल सिंह पिता हल्कूराम ठाकुर निवासी अनंतपुरा, सविता बाई पति विक्रम निवासी करैया, काशी बाई पति सीताराम निवासी करैया,रिंकी बाई पति हाकम सिंह निवासी करैया, राजेन्द्र पिता सीताराम निवासी करैया ओर हाकम सिंह पिता सीताराम निवासी करैया के गिरफ्तारी वारंट तामील कराएं हैं।

इनका कहना है।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 2 स्थाई और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील कराएं गए हैं। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में फरार वारंटियों की धरपकड़ करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

देवेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर ईन चीफ IND28