2 महीने बाद थी लड़की की शादी, घर से लापता, परिजनों ने पुलिस से ढूंढने की लगाई गुहार
-सलामतपुर थाना क्षेत्र के नजदीकी गांव का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के एक नज़दीकी गांव से 21 वर्षीय लड़की शादी के दो महीने पहले ही घर से लापता हो गई। घटना 6 मार्च की है। और शनिवार 8 मार्च को सलामतपुर थाने आए परिजनों ने थाना प्रभारी से उनकी लड़की को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए गुम इंसान का मामला कायम कर जांच में लिया है। और आसपास जिले के थानों में लापता युवती का फोटो और हुलिए की जानकारी भेज दी है। शनिवार को लापता युवती के माता पिता जानकारी देने थाने आए तो उन्होंने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। जिनमे 3 लड़के और 2 लड़कियां हैं। सबसे छोटी लड़की अचानक छह मार्च को घर से लापता हो गई। हम सभी परिजन बहू की डिलेवरी कराने अस्पताल गए हुए थे। 3 बजे रात को जब तीसरे नम्बर का लड़का अस्पताल से घर गया तो उसकी छोटी बहन घर पर नही थी। आसपास पूछताछ की तो कहीं भी लड़की का पता नही चल सका। उन्होंने बताया कि दो महीने बाद लड़की की शादी होना थी। लापता युवती के तीन बड़े भाई और 1 बड़ी बहन है। और सभी की शादियां हो चुकीं हैं। परिजनों ने पुलिस से उनकी लापता हुई लड़की को जल्दी ढूंढने की गुहार लगाई है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने आसपास जिलों के थाने में लापता युवती का फोटो और हुलिए की जानकारी भेज दी है। और शीघ्र ही युवती को दस्तयाब कर लिया जाएगा।

सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद