3 दिन से पत्नी लापता, पति ने पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार
-4 साल पहले हुई थी शादी, बिना बताए घर से निकली महिला; तलाश में जुटी पुलिस
-सलामतपुर थाने के बांसखेड़ा गांव का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में पिछले तीन दिनों से लापता है। पत्नी के अचानक गायब होने से परेशान पति ने रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो उसने पुलिस की शरण ली। शनिवार को पीड़ित पति ने सलामतपुर थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांसखेड़ा निवासी जीवनलाल अहिरवार बीते 8 जुलाई को रायसेन स्थित अपनी बहन के घर गया हुआ था। अगले दिन जब वह वापस अपने घर लौटा, तो उसकी पत्नी मनीषा बाई उर्फ सुरेखा घर पर नहीं थी। जीवनलाल ने शुरुआत में अपने स्तर पर पत्नी की तलाश की। उसने आसपास के ग्रामीणों और सभी संभावित रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन मनीषा का कहीं कोई पता नहीं चल सका।
सागर में रहती है लापता महिला की बहन--पीड़ित पति जीवनलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 4 साल पहले ओडिशा की रहने वाली मनीषा से हुई थी। वह क्षेत्र में ही रहकर अपना जीवनयापन कर रहे थे। उसने यह भी जानकारी दी कि मनीषा की एक सगी संबंधी (बहन) सागर शहर में रहती है, जिसके आधार पर भी पुलिस सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। तीन दिनों की लगातार असफलता के बाद आखिरकार परेशान पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इनका कहना है।
"शनिवार को बांसखेड़ा गांव के एक युवक ने थाने आकर अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर गुम इंसान का मामला कायम कर लिया है। महिला की तलाश के लिए आसपास के सभी थानों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में उसकी फोटो व हुलिए की जानकारी भेज दी गई है। मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है।"
श्यामराज सिंह सोमवंशी, थाना प्रभारी, सलामतपुर।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश