दीवानगंज में 4 दिन से लापता 60 वर्षीय जगदीश नायक, परिजन तलाश में भटक रहे
-पत्नी बेटों ने सलामतपुर पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज गांव से लगभग 60 वर्षीय जगदीश नायक पिछले चार दिनों से लापता हैं। परिजन उनकी तलाश में लगातार जगह-जगह भटक रहे हैं, लेकिन रविवार तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले की शिकायत सलामतपुर पुलिस थाने में भी दर्ज कराई गई है। जगदीश नायक के बड़े बेटे राहुल नायक तथा छोटे बेटे की पत्नी प्रीति नायक ने बताया कि 10 जून को दोपहर करीब 3 बजे तक वे घर पर मौजूद थे। इसके बाद वे अचानक कहीं चले गए और तब से वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों एवं आसपास के क्षेत्रों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।परिजनों ने बताया कि जगदीश नायक की गुमशुदगी की रिपोर्ट सलामतपुर थाने में भी दर्ज कराई गई है। चार दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चलने से परिवार बेहद चिंतित है। पत्नी, बेटे और अन्य परिजन लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हुए हैं।परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को जगदीश नायक दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल थाना सलामतपुर या चौकी पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा परिजनों के मोबाइल नंबर 7389769836 पर भी संपर्क कर जानकारी साझा की जा सकती है।परिजनों को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग और पुलिस की मदद से जल्द ही जगदीश नायक का पता लगाया जा सकेगा।
इनका कहना है।
गुम इंसान दर्ज कर आसपास थाना क्षेत्रों में जगदीश नायक की फ़ोटो भेजकर तलाश की जा रही है। हमारा पूरा प्रयास है कि शीघ्र ही बुजुर्ग को दस्तयाब कर लिया जाएगा।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश