-सलामतपुर थाने में रायसेन पुलिस अधीक्षक के नाम दिया ज्ञापन

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सोमवार को थाना परिसर में यादव समाज यदुवंशी संगठन ने एक ज्ञापन रायसेन पुलिस अधीक्षक के नाम से एएसआई सुनील शर्मा को सौंपा है। ज्ञापन में स्वामी आनंद स्वरूप के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर की गई अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा में की गई टिप्पणी करने को लेकर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। ज्ञापन यादव समाज यदुवंशी संगठन के जिला अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में दिया गया है। और मांग की है कि ओबीसी विरोधी, संविधान विरोधी, पिछडा वर्ग विरोधी, पिछड़े वर्ग से आने वाले दलों के विरोधी स्वमी आनंद स्वरूप के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।अन्यथा ओबीसी महासभा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं ग्वालियर में उग्र आंदोलन करने पर विवश होगा। ज्ञापन देने के दौरान दीपक यादव, राकेश यादव, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव परवरिया, निर्मल यादव, रामबाबू यादव, हर्ष यादव, हिम्मत यादव, शिवम यादव, प्रदीप यादव, शिवम यादव, अमित यादव, मिथलेश यादव कटसारी तिजालपुर के यादव समाज के लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को स्वामी आनंद स्वरूप के द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट टयूटर व फेसबुक पर पिछड़े वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के आरक्षण एवं पिछड़े वर्ग से आने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विभिन्न दलों के नेताओं के खिलाफ अशोभनीय, अमर्यादित भाषा का वीडियो अपलोड किया है। जिसमें समाज एवं अन्य समुदाय को आपस में लडाने एवं वर्ग संघर्ष कराये जाने को लेकर आनंद स्वरूप के द्वारा उकसाया जा रहा है। जिससे समाज में सदभाव और भाई चारा खत्म किया जा रहा है। इस अशोभनीय, अमर्यादित भाषा से ओबीसी वर्ग में काफी रोष व्याप्त है। पूर्व में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर एवं संविधान के विरूद्ध भी स्वामी आनंद स्वरूप के द्वारा ग्वालियर में हाईकोर्ट के अंदर बाबा साहब की प्रतिमा लगाये जाने पर अशोभनीय टिप्पणियां एवं दो वर्गों के बीच में संघर्ष कराने को लेकर बयान दिये गए थे।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28