वेयरहाउसिंग एसोसिएशन ने अपर कलेक्टर को दिया ज्ञापन, नमी सूखत के नियम बनें, वरना 25 से हड़ताल
-सलामतपुर शाखा प्रबंधक सहित अन्य स्थानों के प्रबंधक रहे मौजूद
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र
मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन फील्ड स्टाफ एम्पलाइज ने हड़ताल की धमकी दी है। एसोसिएशन का आरोप है कि कॉर्पोरेशन सालों से अनाज का भंडारण करता है, लेकिन नमी और सूखत के नियम नहीं बने हैं। इस वजह से बाद में अधिकारियों के सेवा भुगतान रोक लिए जाते हैं। कई बार रिटायर अधिकारी डिप्रेशन में जा चुके हैं, कई को तो कार्रवाई के दबाव में हार्ट अटैक तक आ चुका है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, खाद्य मंत्री और विभागीय एसीएस आदि को पत्र लिखकर शिकायत की है। इसके साथ ही गुरुवार को रायसेन कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय और एक ज्ञापन जिला आपूर्ति अधिकारी राजू कातुलकर को भी दिया है। इस दौरान रायसेन जिले के समस्त शाखा प्रबंधक जिला प्रबंधक दिलीप अर्गल, शाखा प्रबंधक अनिल तिवारी बरेली/बाड़ी शाखा प्रबंधक एनपी शर्मा मंडीदीप, विजेन्द्र कुमार उईके शाखा प्रबंधक सलामतपुर , शाखा प्रबंधक अवधेश गौर गैरतगंज सिलवानी उपस्थित रहे। और साथ ही मांग की है कि जब तक नॉर्म्स नहीं बन जाते, तब तक अनाज में सूखत से नुकसान हो तो कॉर्पोरेशन या सरकार उसका भार उठाए। ये भी मांग हुई कि केंद्रीय भंडार गृह में जो नियम बने हुए हैं, उसी तरह के नियम कॉर्पोरेशन में भी लागू किए जाएं। समय के आधार पर 2 से 5% तक अनाज में सूखत मान्य की जाए। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत ने कहा कि जल्द धान व मोटे अनाज का भण्डारण वेयरहाउसिंग के गोदामों में होना है। इसलिए जल्द लॉस और गेन के नियम बना दिए जाएं, ताकि स्टाफ पर अनावश्यक भार नहीं आए। राजपूत ने कहा कि अगर 25 नवंबर तक ये नीति नहीं बनती तो फील्ड स्टाफ हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएगा।
धान की खरीदी एक दिसंबर से...मप्र में एमएसपी पर ज्वार-बाजरा की 24 नवंबर से 24 दिसंबर तक और धान की खरीदी एक दिसंबर से 20 जनवरी तक होगी। ये खरीदी हर हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक की जाएगी। सरकार ने मंगलवार को तीनों फसलों की खरीद नीति जारी कर दी। धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीद के लिए मप्र स्टेट सिक्लि सप्लाईज कार्पोरेशन नोडल एजेंसी होगी। इसके अलावा विभाग द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की अन्य एजेन्सी अथवा उनके द्वारा अधिकृत संस्था को भी खरीद एजेन्सी घोषित किया जा सकेगा। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर खरीद से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। उपज बेचने के लिए खरीद केन्द्र और विक्रय दिनांक चुनने के लिए स्लॉट बुकिंग होगी

रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”