-सलामतपुर, बांसखेड़ा, सेमरा, बरौला सहित अन्य गांवों में लगाई गईं हैं आपत्तियां

-शुक्रवार की नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में एकत्रित हुए मुस्लिम समाज के लोग, किया विरोध

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्रित होकर एसआईआर में धर्म विशेष के लोगों को ही निशाना बनाकर फर्जी आपत्तियां लगाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। और एक ज्ञापन थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी को सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि सलामतपुर, रातातलाई, बांसखेड़ा, सेमरा, बरौला, खामखेड़ा, बेरखेड़ी चौराहा, खोहा, दहीड़ा, मुड़ियाखेड़ा, मुश्काबाद, दीवानगंज सहित अन्य गांवों में एसआईआर में फर्जी और झूठी आपत्तियां लगाने वाले आरोपी की पहचान कर उस पर एफआईआर करने की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि निर्वाचन आयोग दिल्ली, निर्वाचन आयोग भोपाल सहित रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के नाम दी गई है। गौरतलब है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में नए नाम जुड़वाने और ड्राफ्ट रोल में शामिल मतदाताओं के नामों पर आपत्ति गुरुवार तक ली गई थीं। इसके एक दिन पहले सुनारी सलामतपुर पंचायत में एक आपत्ति की वजह से क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक मतदाताओं में परेशान होना पड़ा था, दरअसल अचानक से इतने अधिक मतदाताओं के नाम पर आई आपत्ति के बाद मतदाताओं में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में सामने आए आपत्तिकर्ता ने इसे झूठी आपत्ति बताया। बावजूद इसके बीएलओ ने आपत्ति वाले मतदाताओं ने दस्तावेज लेकर उनको दोबारा से वेरिफिकेशन किया है। वहीं बांसखेड़ा गांव में तो वर्तमान महिला सरपंच को ही बाहरी बताकर फर्जी आपत्ति लगा दी गई थी।

इनका कहना है।

मुस्लिम समाज ने जुमे की नमाज़ के बाद एक ज्ञापन दिया है जिसमें एसआईआर में फर्जी आपत्तियां लगाने वाले आरोपी पर एफआईआर की मांग की गई है। समाज के लोगों को नियमानुसार रायसेन एसडीएम को ज्ञापन देने की समझाइश दी गई है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

राजनैतिक लाभ के लिए लगाई आपत्तियां

सलामतपुर, बांसखेड़ा, मुड़ियाखेड़ा बरौला सहित आसपास गांवों में फर्जी आपत्तियां लगाकर वोटर्स को गायब बता दिया गया है। जबकि बीएलओ सभी के घर घर पर जाकर गणना पत्रक भरा था। वेरिफिकेशन के बाद मैपिंग भी की थी। जांच में सभी आपत्तियां झूठी निकली। एसआईआर में दावे आपत्ति के आखरी दिन झूठी आपत्तियां लगाकर धर्म विशेष के लोगों को परेशान किया जा रहा है। ऐसे आरोपियों पर एफआईआर की मांग की गई है।

शफीक खान, मुड़ियाखेड़ा।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28