-बारदाने की कमी, स्लॉट कैंसिल ना होने, और केंद्रों पर सुविधाओं के अभाव में नाराजगी

-भोपाल विदिशा हाइवे के दोनों और लगीं वाहनों की लंबी लंबी कतार

-मौके पर रायसेन एसडीएम, सांची नायब तहसीलदार सहित 2 थानों के पुलिस बल रहा मौजूद

-रायसेन एसडीएम की समझाइश के बाद माने किसान

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। ₹एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को किसान जागृति संगठन ने भोपाल विदिशा मार्ग त्रिमूर्ति चौराहे सलामतपुर पर चक्काजाम कर दिया। किसान जागृति संगठन ने बताया कि यह चक्काजाम इसलिए किया गया कि समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्रों पर बारदाना ना होने के कारण किसान अत्यधिक परेशान है। वेयरहाउस भरने के कारण किसानों को स्लॉट कैंसिल करवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्लॉट कैंसिल का ऑप्शन भी नहीं आ रहा। खरीदी केंद्रों पर पीने का पानी, छाँव न होना, तोल कांटों में हेराफेरी, खरीदी केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्देशित बिंदुओं पर व्यवस्था न होने से किसान अत्यधिक परेशान हो गया है। जिसके कारण किसानों का सब्र का बांध  टूट गया और किसान जागृति संगठन के बैनर तले किसानों ने दोपहर 12 बजे से लगभग 1 बजे तक चक्काजाम कर दिया। इस चक्काजाम से भोपाल विदिशा हाइवे पर दोनों और वाहनों की लंबी लाइने लग गई। मौके पर रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा, सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना, सांची थाने और सलामतपुर थाने का फोर्स बड़ी संख्या में पहुंच गया था। रायसेन एसडीएम की समझाइश के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया। 

चक्काजाम में 2 दर्जन से अधिक गांवों के किसान हुए शामिल----चक्काजाम में सदालतपुर, ढकना, मेढकी, तिजालपुर, बागौद, सेवासनी, दीवानगंज, सेमरा, कचनारिया, जमुनिया, पैमद, मानपुर, बरनीजागीर, पौहरा, बरोला, कटसारी, चपना, रातातलाई, हिनोतिया, शाहपुर, पगनेश्वर, सलामतपुर सहित अन्य गाँव के किसान उपस्थित थे। चक्काजाम में प्रमुख रूप से किसान जागृति संगठन के प्रमुख इरफान जाफरी ,प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रज्जू भैया, जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, विजय चौकसे कार्यलय प्रभारी, महासचिव रामस्वरूप राठौर, तहसील अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह राजपूत, ईशाहक अली खान कोषाध्यक्ष, नारायण सिंह राजपूत ,जमुना लोधी, दीवान सिंह लोधी, हेमंत सिंह मीणा, रूप सिंह शाक्य ,मलखान सिंह, ठाकुर उपेंद्र प्रताप सिंह गोलू, प्रताप शाक्य ,विजय शाक्य, सुशील विश्वकर्मा ,कमल सिंह राजपूत ,ओम मीणा ,मर्दन सिंह लोधी, सुरकेश यादव ,नारायण सिंह लोधी ,नरेश लोधी, बारेलाल लोधी ,नारायण मीणा, जाहिद खाँ, बलवंतसिंह राजपूत ,राकेश राजपूत, पवन राजपूत निरंजन सिंह राजपूत दलीप राजपूत धनसिंह राजपूत खान ,बशीरुद्दीन ,मचल मीणा, रोहित पटेल ,रितेश यादव, मोहर सिंह मीणा, निरंजन सिंह राजपूत ,कोक सिंह यादव, रईश मोहम्मद ,चैन सिंह ठाकुर ,बृजेश बघेल, मोहन लोधी, थान सिंह,नंदकिशोर प्रजापति, छतर सिंह मीणा, पंकज मीणा, लीला किशन गौर, महबूब खान,टीकाराम पाल,कमल विश्वकर्मा, लखन सिंह यादव, सौदान सिंह ,राजेश यादव, रितेश यादव, राकेश यादव, शोभाराम यादव, निरंजन यादव, सहित अन्य लोग मौजुद रहे।

इनका कहना है।

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्रों पर बारदाना ना होने के कारण किसान अत्यधिक परेशान है। वेयरहाउस भरने के कारण किसानों को स्लॉट कैंसिल करवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्लॉट कैंसिल का ऑप्शन भी नहीं आ रहा। ऐसी कई समस्याओं को लेकर सैंकड़ों किसानों ने सोमवार को त्रिमूर्ति चौराहे पर चक्काजाम किया।

इरफान जाफरी, प्रमुख किसान जागृति संगठन।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28