बेपरवाही का हाइवे: भोपाल विदिशा SH18 पर बिन बाउंड्रीवाल की पुलियाएं बनीं 'डेथ ट्रैप', कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर सफर करना अब यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा साबित हो रहा है। सड़क पर फर्राटा भरते वाहनों के बीच सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ रही हैं। मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर बनी अधूरी और बिना बाउंड्रीवाल (रेलिंग) की पुलियाएं खुलेआम हादसों को दावत दे रही हैं। स्थानीय निवासियों और राहगीरों द्वारा बार-बार आवाज उठाने के बावजूद संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं।
इन 4 प्रमुख स्थानों पर मंडरा रहा मौत का साया--स्टेट हाईवे 18 पर बने चार प्रमुख प्वाइंट्स इस समय दुर्घटनाओं के सबसे बड़े केंद्र बने हुए हैं जिनमें सलामतपुर नहर वाली पुलिया की यहां रेलिंग न होने से रात के अंधेरे में पानी या गड्ढे में वाहन गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। बेरखेड़ी चौराहा पुलिया, चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच बिना सुरक्षा दीवार की पुलिया बेहद खतरनाक साबित हो रही है। कुल्हाड़ियां पेट्रोल पंप के पास: ईंधन भरवाने आने-जाने वाले वाहनों के लिए यह अधूरी पुलिया लगातार हादसों का कारण बन रही है। वहीं नाना ढाबे के आसपास खड़े वाहनों और मुड़ने वाले ट्रैफिक के कारण यहां भी स्थिति चिंताजनक है।
अंधेरे और कोहरे में बढ़ जाता है जान का जोखिम--स्थानीय लोगों का कहना है कि इन पुलियाओं पर न तो कोई सांकेतिक बोर्ड (रेडियम स्टीकर या इंडिकेटर) लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया है। दिन के समय तो चालक जैसे-तैसे बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय या खराब मौसम में अनियंत्रित होकर वाहन सीधे पुलिया के नीचे जा गिरते हैं। पूर्व में भी इन जगहों पर कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग और हाईवे अथॉरिटी की नींद नहीं टूट रही है।
इनका कहना है।
"भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर मुख्य मार्ग से लगी 4 अधूरी और बिना रेलिंग की पुलियाओं की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रशासन को तुरंत इस ओर ध्यान देकर समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि किसी मासूम की जान न जाए।"
कालूराम मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत खोहा।






























नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें