भोपाल-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बिंडल-माचिस लेने निकले मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
-सलामतपुर थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी चौराहे के पास की घटना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाने के भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर बेरखेड़ी चौराहे और कुल्हाड़िया गांव के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबूलाल सहरिया (50) पिता पन्नालाल सहरिया, निवासी पवानाला, थाना करारिया, जिला विदिशा के रूप में हुई है। मृतक बाबूलाल सहरिया कुलहड़िया पेट्रोल पंप के पास स्थित एक खेत पर मजदूरी करता था और वहीं पत्नी के साथ रहता था। पत्नी के अनुसार, रविवार को दोनों हाट बाजार गए थे। रात करीब 8 बजे बाबूलाल यह कहकर घर से निकला था कि वह बिंडल-माचिस लेकर आता है और साथ ही जानवरों को भी भगा देगा। लेकिन वह रातभर वापस नहीं लौटा।सोमवार सुबह करीब 7 बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क से लगभग 15-20 मीटर नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
सड़क पर मिले खून के निशान, घिसटकर घर लौटने का किया प्रयास--सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी और चौकी प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सड़क पर खून के गहरे निशान मिले हैं।पुलिस के मुताबिक, किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाबूलाल को जोरदार टक्कर मारी। घायल अवस्था में बाबूलाल ने सड़क से घिसटते हुए अपने घर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक चोट और समय पर इलाज न मिलने के कारण रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
शरीर पर गंभीर चोटें, पुलिस जांच में जुटी--मृतक के शरीर पर दोनों पैरों, पसलियों, कमर और सिर में गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। थाना प्रभारी श्यामराज सिंह सोमवंशी ने बताया कि टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी और अन्य सुराग खंगाले जा रहे हैं।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश