-ग्रामीणों की सूचना पर सलामतपुर पुलिस ने की कार्रवाई

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

थाने के हलाली डेम क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा मचा रहे एक युवक को ग्रामीणों की सूचना पर सलामतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस की कार्रवाई कर सोमवार को सांची टप्पा तहसील न्यायालय में पेश किया गया है। थाना पुलिस के एएसआई रमेश रैकवार से मिली जानकारी अनुसार मोहम्मद आमिर पिता मेहबूब खां उम्र 24 वर्ष निवासी हलाली डेम पर शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिससे गांव की शांति भंग हो रही थी और ग्रामीण भी परेशान हो रहे थे। परेशान होकर ग्रामीणों ने सलामतपुर थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, एएसआई रमेश रैकवार और आरक्षक रोहित श्रीवास्तव तत्काल थाने से पुलिस बल के साथ हलाली डेम पर पहुंचे। जहां पर मोहम्मद आमिर हंगामा मचाते लड़ाई झगड़ा करते हुए मिल गया। पुलिस आमिर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। और उसके खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस की कार्रवाई करते हुए सोमवार को सांची टप्पा तहसील न्यायालय में पेश कर दिया है।

इनका कहना है।

हलाली डेम पर एक युवक शराब पीकर ग्रामीणों के साथ मारपीट और लड़ाई झगड़ा कर रहा था। स्थानीय रहवासियों ने थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही आरोपी को हलाली डेम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर सांची न्यायालय में पेश किया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28