सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

ग्राम टिकोदा में श्री शिव शक्ति महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में हनुमान जी का दिव्य अभिषेक किया गया। श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। हनुमान जी को नवीन वस्त्र धारण कराने के पश्चात मुख्य यज्ञाचार्य पंडित हरिनारायण शास्त्री ने दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल, शुद्ध जल और पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। ठीक 12 बजे हनुमान जी महाराज की आरती पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। संगीतमय सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया जिसमें नगर समेत क्षेत्र के यज्ञाचार्य पंडित हरिनारायण शास्त्री एवं साथियों ने पाठ किया। सुंदरकांड पाठ पश्चात श्री शिवरीनारायण भगवान की आरती की गई। मंदिर में आतिशबाजी की गई। भक्तों ने आरती ,स्तुति, मंगलगान और बधाई गीत गाए। महाआरती हुई।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र