अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

रंगों के त्यौहार होली को अब तक आपने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर मनाया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में होली पर एक अनोखी परंपरा देखने को मिलती है। होली के दूसरे दिन यहां की महिलाएं पुरुषों पर लठ बरसाकर होली का ये पर्व अनोखे ढंग से मनाती हैं। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सांची जनपद अंतर्गत दीवानगंज के गोसाई मोहल्ले में होली पर्व को अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। यहां महिलाएं होली पर्व लठ मारकर पुरुषों के साथ मनाती है। यहां लट्‌ठमार की विशेष परंपरा है। यही कारण है कि यहां के युवाओं में होली का विशेष इंतजार रहता है। इससे जुड़े कार्यक्रम होली के दूसरे दिन होते हैं। इस होली की परंपरा में मैदान में एक लकड़ी का डंडा गडाकर उसमें रुपए बांधे जाते हैं। जिसकी हिफाजत महिलाएं करती हैं जब पुरुष उन पैसे को लूटने आते हैं महिलाएं उन पर डंडे बरसती हैं और इस दौरान अगर कोई बस्ती का इस मोहल्ले में पहुंचे जाए तो उसे उल्टे पांव भागना पड़ता है। क्योंकि महिलाएं जो भी मर्द वहां पहुंचते हैं उन पर डंडे बरसाकर उनके साथ होली खेलती हैं। इस तरह की यह होली की परंपरा सांची जनपद क्षेत्र में दीवानगंज के गोसाई मोहल्ले में हर वर्ष मनाई जाती है।

इनका कहना है।

हमारी परंपरा है कि हम महिलाएं होली के दूसरे दिन लट्ठमार होली मनाती हैं। इसमें 1 डंडे में रुपए बांधकर उसे गड़ा दिया जाता है। और जो भी पुरुष उसे निकालने आता है वह डंडे खाता है। लेकिन हम रुपए निकलने नही देते उसकी सुरक्षा करते हैं।

शिमला बाई, स्थानीय महिला गोसाई मोहल्ला दीवानगंज।

वर्षों से हमारे गोंसाई समाज में होली के दूसरे दिन लट्ठमार होली खेली जाती है। जिसमें महिलाएं पुरुषों में डंडे मारकर त्यौहार मनाती हैं। इसमें कई बार पुरुषों को चोट भी आ जाती है। फिर भी उसका मलाल नही रहता क्योंकि यह हमारी परंपरा है।

रंजीत गोसाई, गोसाई मोहल्ला दीवानगंज।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM