कस्बा सांचेत में होली पर खूब उड़ा अबीर गुलाल
सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बा सांचेत सहित जिले भर में होली पर खूब अबीर और गुलाल उड़ाया गया। लोगों ने खूब होली खेली। एक दूसरे को रंगों में सराबोर कर दिया। ढ़ोलो की थाप पर खूब होली की मस्ती की। बच्चों में भी होली को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दिया। सुबह से शाम तक रंगों की खरीदारी हुई।
होली से पहले ही रंगों का बाजार सजकर तैयार हो गया था। पिछले कई दिन से लोग होली के रंगों की खरीदारी कर रहे थे। होली पर शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने रंगों की खरीदारी की।सांचेत में हर चौराहे और सड़क पर होली के रंगों की दुकान सजी थी। बच्चे अपनी पसंद की पिचकारी और रंग खरीद रहे थे तो युवा केसरिया गुलाल खरीद रहे थे। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर रंग खरीदने वालों की भीड़ रही। होली पर पिचकारी, हर्बल गुलाल, मुखोटे, कैप, स्प्रे, पक्का रंग, मोदी मास्क से लेकर तरह तरह का रंगा बेचा गया। सुबह से ही लोगों ने होली पर एक दूसरे को रंग लगाना शुरू कर दिया था। खूब अबीर गुलाल उड़ा। एक दूसरे पर रंग फेंका गया। बच्चों ने भी एक दूसरे को रंग लगाया। लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर एक दूसरे को रंग लगाया। केसरिया गुलाल की खूब डिमांड रही। जिले मे होली पर लोगों ने डीजे बजाए। डीजे की थाप पर युवा डांस करते रहे। इस दौरान एक दूसरे से होली खेली और गुलाल उड़ाया। वहीं लोगों ने होली पर घर की चीजों को खरीदने को प्राथमिकता दी। लोगों ने रंगों के साथ होली पर फल जैसे अंगूर, संतरे, पपीता आदि खरीदा तो वहीं गुंजिया से लेकर सेल, चने की दाल की नमकीन, मटरी, मूंगफली नमकीन, छोटा नवपारा, मूंग की दाल समोसा, मट्ठा, दही, दूध आदि की खूब खरीदारी की।सुबह नो बजे के बाद श्रीराम जानकी मंदिर सांचेत के साथ सांचेत के चौराहों पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी और लोगों ने एक दूसरे के साथ होली खेलनी शुरू कर दी थी।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश