सांची रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट। IND28.COM

एक बार फिर IND28.COM वेबसाइट की खबर का असर देखने को मिला है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांची में डॉक्टरों की कमी बनी हुई थी। जिसकी वजह से मरीज़ परेशान हो रहे थे। इस ज़न समस्या से जुड़ी हुई खबर सोमवार 2 जनवरी को IND28.COM द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी से जूझता हुआ पर्यटन नगरी का स्वास्थ्य केंद्र शीर्षक के साथ प्रमुखता से अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा है और अस्पताल में तीन और डॉक्टरों को पदस्थ किया गया है। अब अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों की संख्या सात हो गई हैं। मंगलवार को सांची बीएमओ डॉ रवि राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सांची अस्पताल में पहले चार डॉक्टर डॉ अशोक कीर, डॉ लिवी अवासीया, डॉ विकास बघेल, और डॉ स्मिता चतुर्वेदी आयुष चिकित्सक ही पदस्थ थे। लेकिन अब तीन और डॉक्टरों जिनमें डॉ सुनील राय, डॉ रवि राठौर और सौरभ वर्मा को यहां पर पदस्थ किया गया है। अब अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या सात हो गई है। गौरतलब है कि काफी समय से स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के सांची स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी के चलते 50 गांवों के मरीज़ ईलाज कराने के लिए घंटों परेशान हो रहे थे। वहीं मरीज़ों के साथ साथ अस्पताल के डॉक्टर भी काम के ज़्यादा लोड और अन्य डॉक्टरों की कमी के चलते खासे परेशान थे। इसी कारण हादसों में घायलों को भी समय से ईलाज मुहैया नही हो पा रहा था। क्योंकि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। और ये सड़क हादसे ज़्यादातर दीवानगंज, सलामतपुर और सांची के बीच ही हो रहे हैं। इन दुर्घटनाओं में घायलों को ईलाज के लिए सांची स्वास्थ्य केंद्र ही लाया जाता है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीज़ व घायलों को समय पर ईलाज नही मिल पा रहा था। घायलों को विदिशा या भोपाल रेफर करना पड़ रहा था। लेकिन अब अस्पताल में अन्य तीन और डॉक्टरों की पत्स्थापना होने से मरीज़ व घायलों को समय से ईलाज मिल सकेगा। वहीं समस्या का समाधान होने पर रातातलाई सरपंच रघुवीर सिंह मीणा, बबलू पठान, नीरज जैन, साजिद खान, दीपक अहिरवार, हसन मंसूरी, कैलाश गोस्वामी ने IND28.COM वेबसाइट का आभार व्यक्त किया है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM