दीवानगंज में भोपाल-विदिशा हाईवे पर सड़क निर्माण के दौरान 2 किमी लंबा जाम, वाहन चालक हुए परेशान
-बार-बार बनती रही जाम की स्तिथि
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण गुरुवार शाम करीब 5 बजे दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्री और वाहन चालक काफी परेशान नजर आए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे के निर्माण कार्य में तेजी के चलते ट्रैफिक अव्यवस्थित हो गया, जिससे जाम की स्थिति बनी। लगभग एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी रही, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात में 10 बजे एक बार फिर से जाम लग गया। जिसे सलामतपुर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। गौरतलब है कि भानपुर भोपाल से सलामतपुर त्रिमूर्ति चौराहे तक स्टेट हाइवे 18 सड़क पर पेंचवर्क का कार्य जोरों पर चल रहा है। इस सड़क पर काफी समय से पेंचवर्क की मांग की जा रही थी। क्योंकि 40 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह जगह गहरे गड्ढे हो गए थे। स्थानीय रहवासियों की शिकायतों के बाद एमपीआरडीसी विभाग नींद से जागा और इस सड़क का पेंचवर्क शुरू हो पाया है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश