-हाइवे 18 को 4 लेन करने से सुधर सकती है स्तिथि

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भोपाल विदिशा हाइवे 18 के सलामतपुर कस्बे में यातायात के अत्यधिक दबाब के चलते आए दिन जाम के हालात बनते हैं। जिसकी वजह से भोपाल से विदिशा जाने वाले और विदिशा से भोपाल की और जाने वाले सैंकड़ों वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं।। यह जाम लगभग आधे घंटे से एक घंटा तक भी लगा रहता है। और सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी रहने से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 संकरा होने से समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। गौरतलब है कि एमपीआरडीसी विभाग हाइवे 18 के भदभदा गांव पर कमर्शियल वाहनों से टोल टैक्स वसूलता है। उसके बाद भी हाइवे की 5 फिट चौड़ी साइडें कभी भी रिपेयरिंग नही की जाती हैं। यह भी समस्या का मुख्य कारण है। विभाग को इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

प्रतिदिन हाइवे से निकलते हैं छोटे बड़े 10 हज़ार वाहन-----भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग दस हज़ार वाहन निकलते हैं जिनमें लगभग दो सौ यात्री बसें भी शामिल हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर ,बीना, ललितपुर , झाँसी  कानपुर, लखनउ और इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डंपर, ईंट, ढोने वाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

इनका कहना है।

हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क छोटी होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय रहवासी शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग कर रहे हैं।

कालूरण मीणा, सरपंच ग्रा.पं. खोहा।

हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क की साइडों को भी रिपेयर करना चाहिए। इससे भी दोनों तरह 5-5 फिट जगह मिल सकती है। स्थानीय रहवासी काफी समय से शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग कर रहे हैं।

मूलचंद यादव, पूर्व सरपंच सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28