स्वर्गीय विमलचंद जैन के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
-परिजनों से मिलकर जाना हाल-चाल, केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर भावुक हुए परिजन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लौटते समय विगत रात्रि को भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे स्व. विमलचंद जैन के सलामतपुर स्थित निवास पर रुके। इस दौरान उनके साथ उनके सुपुत्र भाजपा युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान भी साथ थे। स्वर्गीय श्री जैन के सुपुत्र अंकित जैन एवं उनकी धर्मपत्नी शारदा देवी जैन, भाई सुभाष जैन, जिनेंद्र जैन, मनोज जैन, नीतेश जैन आदि परिजनों से भेंट कर रूबरू होकर चर्चा की। एवं उन्हें धीरज बंधाया । इस अवसर पर सांची विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा नेता गंगाराम चौकसे, राकेश तोमर, मीडिया प्रभारी सी एल गौर, रायसेन मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, साचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, जीतू ठाकुर, सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल सहित, संजीव यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर