-स्थानीय रहवासियों ने रायसेन कलेक्टर से शीघ्र सुनवाई की करी मांग

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत अंबाडी पंचायत के सत्ती गांव में सड़क पर भरे बह रहे गंदे पानी से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नाली की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे आसपास के घरों में भी पानी भर जाता है। लगातार जलभराव के चलते ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बने हुए हैं। ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पंचायत सहित संबंधित विभाग से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और लोगों को राहत मिल सके। 

इनका कहना है।

गांव में सड़क पर पानी निरंतर बह रहा है। जिसकी वजह से आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के माध्यम से ज़िम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन स्तिथि ज्यों की त्यों बनी हुई है। शासन प्रशासन से मांग है कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

मुबारक खान, स्थानीय रहवासी।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28