वेलस्पन फैक्ट्री में बोले थाना प्रभारी डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई प्रक्रिया कानून में नही
-फैक्ट्री कर्मचारियों को साईबर अपराधों से बचने के बताए तरीके
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मंगलवार को सलामतपुर थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र की वेलस्पन फैक्ट्री में कर्मचारियों को देश में बढ़ते हुए साईबर अपराधों से बचने के तरीक़े बताए। इस दौरान थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी का एक तरीका है । इसमें जालसाज़ खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर लोगों को ऑडियो या वीडियो कॉल पर डराते हैं और उन्हें गिरफ़्तारी का झांसा देते हैं। इसके बाद, वे लोगों को डिजिटल रूप से बंधक बनाकर उनके पैसे और निजी जानकारी चुरा लेते हैं। इसलिए अगर किसी के पास इस तरह का कोई फ़ोन आए तो इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे कि डिजिटल अरेस्ट जैसी किसी प्रक्रिया का कानून में कोई प्रावधान नहीं है।पुलिस अधिकारी कभी भी वीडियो कॉल पर अपनी पहचान नहीं बताते।पुलिस अधिकारी कभी भी कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहते।पुलिस अधिकारी कभी भी वॉयस या वीडियो कॉल पर बयान दर्ज नहीं करते।पुलिस कॉल के दौरान अन्य लोगों से बात करने से नहीं रोकती।डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें। कोई भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर ध्यान न दें।अगर कोई व्यक्ति आपको ऑडियो या वीडियो कॉल पर डराकर पैसे या निजी जानकारी मांगता है, तो उसे न दें।अगर कोई व्यक्ति आपको गिरफ़्तारी का झांसा देता है, तो उसे न मानें। इन बातों का ध्यान रखकर आप धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते हैं।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश