अदनान खान सलामतपुर रायसेन। प्रधान संपादक IND28.COM

सलामतपुर चौराहा मंदिर जहा विगत 26वर्स से रामायण पाठ निरंतर जारी है मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। एवं भगवान राम सहित हनुमान जी महाराज का महाअभिषेक कराया। कन्या भोज व प्रसाद वितरण भी कराया गया। मंदिर पुजारी हेमंत भार्गव ने बताया कि 12 वर्ष का एक युग होता है और जहा 12 वर्ष रामायण पाठ हनुमान जी महाराज रामायण पाठ सुनाया गया हो वहा साक्षात हनुमान जी विराजमान हो जाते है। फिर यहां तो विगत 26 वर्षो से रामायण पाठ प्रारंभ है। ऐसे सिद्ध हनुमान जी के दर्शन मात्र से भक्तो के समस्त संभट दूर हो जाते हैं। पुजारी ने बताया कि यहां पर सिद्ध संत परम पूज्य संत श्री श्री 1008 पूज्य पाद गुरुदेव भगवान घोटा बाबा विराजमान है। जिनके दर्शन मात्र से समस्त संकट दूर हो जाते है। इस इस्थान पर प्रति शनिवार शाम 7:30 बजे से महा आरती की जाती हैं जिसमे बहुत दूर से भक्त आते है और मन चाहा वर प्राप्त कर सभी संकटों से मुक्ति पाते है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान, प्रधान संपादक IND28.COM