सांची जनपद सभागार में शौर्य दल का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
वसीम कुरैशी सांची रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार को सांची जनपद सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गठित शौर्य दल का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर्स ट्रेनर शिव नारायण सेन ने शौर्य दल के कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। परियोजना अधिकारी साधना राय ने शौर्य दलों के गठन और विभागीय योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही, संरक्षण अधिकारी दिनेश मालवीय ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उत्पन्न समस्याओं के समाधान के तरीकों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।इस कार्यक्रम में विभाग की योजनाओं जैसे उषा किरण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, और मिशन वात्सल्य योजना की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में सांची थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण और सांची ब्लॉक की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं। शौर्य दल के इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता और कार्यक्षमता बढ़ाना था।






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर