अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

सांची जनपद क्षेत्र में यूथ फॉर डिमोक्रेसी कार्यक्रम के तहत डोर-टू-डोर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सलामतपुर के जनसेवामित्र प्रकाश मीणा और मोनिका जाट द्वारा ग्राम पंचायत उचेर, चिरहोली, तिजालपुर, रातातलाई, खोहा में जाकर गांव के युवाओं और वृद्ध व्यक्तिओ से संवाद किया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को वोटर आईडी बनवाने व मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया। साथ ही ऐसे मतदाताओं की जानकारी भी एकत्रित की जो सत्तर प्रतिशत से अधिक दिव्यांग की श्रेणी में आते हैं। और अस्सी वर्ष से अधिक की आयु के मतदाताओं की जानकारी भी एकत्रित की। ऐसे फर्स्ट टाइम वोटर्स मतदाता को मतदान हेतु प्रेरित किया। एवं यह सुनिश्चित कराया की उनका मतदाता प्रमाण सूची में नाम जुड़ गया है। वह मतदान करने अवश्य जाए यह उनका अधिकार है। साथ ही गांव के सार्वजनिक स्थल पर राज्य चुनाव आयोग द्वारा मतदाता प्रमाण पत्र बनवाने हेतु जारी किए बारकोड के प्रिंट आउट भी चिपकाए गए। ऐसे मतदाता जिनके मतदाता पहचान पत्र में कुछ त्रुटि थी। उनको गांव के बीएलओ के पास जाकर मतदाता प्रमाण पत्र को दुरुस्त करने हेतु प्रेरित किया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के नोडल अधिकारी आदर्श कुमार दुबे का मार्गदर्शन में कार्य चल रहा है। जनसेवामित्र प्रकाश मीणा और मोनिका जाट इस अभियान को गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचा कर लोगो को जागरूक कर रहे हैं।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM