जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत दीवानगंज ने निशुल्क जल सेवा शिविर का आयोजन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में निशुल्क जल सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य आमजन, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के प्रति जल संरक्षण के महत्व को जागरूक करना है।शिविर के दौरान हाइवे पर गुजरने वाले राहगीरों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई, वहीं पक्षियों के लिए सकोरे में जल भरा गया और मवेशियों के लिए भी पानी की समुचित व्यवस्था की गई। इस जनकल्याणकारी शिविर का उद्घाटन जिला संगठक स्काउट सुशील बिल्लौरे, स्काउट मास्टर प्रमोद मेहर एवं राजेश कुशवाहा द्वारा किया गया। संकुल प्राचार्य टी.डी. मेश्राम एवं दीवानगंज ग्राम पंचायत सरपंच गिरजेश नायक ने फीता काटकर शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया।इस अवसर पर प्रीति कहार, अजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह नायक, मनोज पवार, अनिकेत विश्वकर्मा, एम.एल. अहिरवार सहित विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर