नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव, निकली शोभायात्रा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त मां अजनी लाल के लाल हनुमंत लाल का जन्मोत्सव गुरुवार को जिला मुख्यालय रायसेन सहित सलामतपुर नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों क्षेत्र में सभी हनुमान मंदिरों पर उत्साह के साथ मनाया गया। हनुमान जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सुबह से ही हनुमान मंदिरों पर भक्तों का आना-जाना प्रारंभ हो गया था आकर्षक सजावट से सुशोभित हो रहे मंदिरों में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी हनुमान महाराज की पूजा अर्चना और महाआरती कार्यक्रम से लेकर मंदिरों में आयोजित हुए सीताराम संकीर्तन सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं हवन कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ श्रद्धापूर्वक भाग लिया एवं हनुमान जी के दर्शन लाभ लिए। इस मौके पर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया था। जिससे उनकी शोभा देखे नहीं बन रही थी। मंदिरों में पहुंचने वाले हर भक्त का मन हनुमान जी के दर्शन करने के साथ झलक पाने के लिए उत्साहित नज़र आ रहा था।
द्वारकाधीश मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा--गुरुवार सुबह नगर के द्वारकाधीश मंदिर से हनुमान प्रकटोत्सव के मौके पर भव्य शोभायात्रा और विशाल चल समारोह निकाला गया। जो भोपाल विदिशा मुख्य मार्गों से होता हुआ सरकारी अस्पताल के सामने तक पहुंचा। वापसी में हनुमान मंदिर पर आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा का द्वारकाधीश मंदिर पर समापन हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं नगर सहित आसपास क्षेत्र से श्रद्धालु जिले के बरेली तहसील स्थित प्रसिद्ध छींद धाम में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे। धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से ही मंदिर मे महाआरती के साथ धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई, जिसमें भगवान हनुमान को विशेष चोला चढ़ाया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ और पूजा-अर्चना का सिलसिला दिनभर जारी रहा।

पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द, उमंग सिंघार का BJP पर तीखा हमला