सांची अस्पताल में विभागों की संयुक्त बैठक: गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की पहचान पर दिया जोर
अदनान खान सांची रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन, कुपोषित बच्चों की पहचान और एनीमिया सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के सर्वे की प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ आशा सिंह और सांची विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि राठौर ने संयुक्त रूप से की। दोनों अधिकारियों ने टीमों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम और वार्ड में घर-घर जाकर वास्तविक आंकड़े एकत्र किए जाएं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर उपचार और पोषण सहायता मिल सके। बैठक में यह तय किया गया कि चिन्हित गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य टीमें समन्वय से कार्य करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से जिले में मातृ और शिशु स्वास्थ्य की स्थिति में ठोस सुधार लाने में मदद मिलेगी। बैठक में दोनों विभागों के सुपरवाइजर और समस्त स्टाफ मौजूद रहे

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा