अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत सलामतपुर सहित अम्बाडी और आसपास गांवों में शनिवार को भुजरियों का पारंपरिक चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण समारोह में शामिल हुए। महिलाएं सिर पर भुजरियों से सजी डलियां रखकर चल समारोह में शामिल हुईं। ग्रामीणों ने परंपरा और श्रद्धा के साथ भुजरियों को गांव के तालाब में विसर्जित किया। विसर्जन के बाद गांव में जगह-जगह भुजरिया मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर गले लगाया और पुराने गिले-शिकवे दूर किए। लोगों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की दुआ मांगी। वहीं छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28