-24 राज्यों की यात्रा कर 519 वे दिन रायसेन जिले के सलामतपुर दीवानगंज पहुंचे 

-6 अक्टूबर 2022 को कन्याकुमारी तमिलनाडु से पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान ग्रीन इंडिया मूवमेंट किया था शुरू

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

कस्बे में पहुंचे पर्यावरण प्रेमी रोबिन सिंह पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के संकल्प लेकर कन्याकुमारी से साइकिल से यात्रा प्रारंभ कर पूरे भारत में यात्रा कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।पर्यावरण के प्रति चिंता और सुरक्षा की भावनाओं को लेकर इटावा उत्तर प्रदेश निवासी रोबिन सिंह ने साइकिल यात्रा शुरू की थी। ग्रीन इंडिया मूवमेंट का संदेश देते रोबिन सिंह भोपाल विदिशा हाईवे से रायसेन जिले के सलामतपुर और दीवानगंज पहुंचे हैं। जहां पर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। रोबिन सिंह ने कहा कि हम पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर अब भी नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी। 

6 अक्टूबर 2022 को कन्याकुमारी तमिलनाडु से शुरू किया था अभियान---पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान ग्रीन इंडिया मूवमेंट साइकिल यात्रा 6 अक्टूबर 22 को कन्याकुमारी तमिलनाडु से शुरू किया गया था। जिसके प्रथम चरण का समापन 11 मार्च 2024 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होगा। 

24 राज्यों की यात्रा कर 519 वे दिन रायसेन जिले के सलामतपुर दीवानगंज पहुंचे---बता दे कि रोबिन सिंह 24 राज्यों की यात्रा कर 519 वे दिन रायसेन जिले के सलामतपुर और दीवानगंज पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वह यूनिवर्सिटी और स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं एवं लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हैं। शिक्षा, चिकित्सा, ज्ञान, विज्ञान जैसे क्षेत्र में तो विकास हो रहा है, लेकिन जीवन के लिए सबसे जरूरी चीज प्रकृति और पर्यावरण की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। शहरीकरण, पेड़ों की कटाई, पर्यावरण प्रदूषण से वातावरण दूषित हो रहा है और जिसका परिणाम मौसम में बदलाव के रूप में देखने को मिल रहा है। प्रकृति की ओर से लोगों को लोगों को जागरूक करने के लिए इटावा उत्तर प्रदेश के 37 वर्षीय रोबिन सिंह साइकिल यात्रा करते हुए रायसेन के सलामतपुर दीवानगंज पहुंचे।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडीटर इन चीफ IND28.COM