दीवानगंज साप्ताहिक हाट बाजार में उपसरपंच ने सब्जी विक्रेताओं को सड़क पर कचरा ना फेंकने की दी समझाइश
—बोले कि बचाखुचा कचरा सड़क पर न फैलाएं, कचरा दान में डालें
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज में हर रविवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में उपसरपंच समीम खान ने सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश दी। रविवार सुबह 11 बजे उपसरपंच समीम खान ने बाजार में दुकान लगाने वाले सभी सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात की और कहा कि सब्जी का बचा हुआ कचरा सड़क पर इधर-उधर न फेंके। इसे एक जगह इकट्ठा कर कचरा दान में डालें ताकि बाजार में गंदगी न फैले और स्वच्छता बनी रहे।।गौरतलब है कि दीवानगंज की मुख्य सड़क पर लगने वाले हाट बाजार में अक्सर सब्जी का बचा हुआ कूड़ा-कचरा सड़क पर फैल जाता है, जिससे राहगीरों और खरीदारों को परेशानी होती है। इस पहल से बाजार में साफ-सफाई बनी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत