विद्युत वितरण कंपनी का वसूली अभियान जारी, दीवानगंज में बकायेदारों के काट रहे कनेक्शन
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले में बिजली कंपनी ने मार्च के महीने से पहले ही वसूली अभियान के लिए बकायादारों के प्रति कड़ा रूख अपना लिया है। गर्मी का मौसम शुरू होने के पूर्व ही सांची सलामतपुर बिजली कंपनी के कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिदिन गांवों में पहुंचकर बिजली चोरी पकड़ने के साथ बकाया बिलों के उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं के बिल दो हजार रूपए से ज्यादा बकाया हैं। उनके भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कंपनी द्वारा बकायेदारों के खिलाफ सख्त वसूली अभियान चलाया जा रहा है।विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया बिल जमा करें, अन्यथा उनके कनेक्शन भी काट दिए जाएंगे।यह अभियान मार्च तक जारी रहेगा, जिसके तहत अब तक कई क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है। गुरुवार को दीवानगंज में कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए, जिससे वहां हड़कंप मच गया। इसी तरह, सेमरा और अंबाडी क्षेत्रों में भी बिजली उपभोक्ताओं में चिंता देखी गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समय पर भुगतान न करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने बिलों का भुगतान कर दें।
इनका कहना है।
बकाया वसूली के लिए गांव-गांव जाकर वसूली की जा रही है। राशि ज़्यादा बकाया होने और जमा नही करने की स्तिथि में उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। गुरुवार को दीवानगंज क्षेत्र में ऐसे ही उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।
मनीष कुमार श्रीवास्तव, जेई विद्युत वितरण कंपनी सांची सलामतपुर।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश