फॉलोअप: शिवराज की सख्ती के बाद सलामतपुर पुलिस की अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई, 300 क्वार्टर ज़ब्त
-32 हज़ार रुपए कीमत की 54 लीटर अवैध शराब ज़ब्त
-1 आरोपी गिरफ्तार, 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शनिवार को सांची जनपद के शाहपुर पंचायत के भगवंतपुर गांव में किसान संगोष्ठी में आए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को गांव की महिलाओं ने रास्ते मे घेरकर रोक लिया था। महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री और पानी की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कार्रवाई की मांग की थी। शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल मौके पर मौजूद रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता को फटकार लगाते हुए तत्काल अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की बात कही थी। केंद्रीय मंत्री की फटकार के बाद रायसेन एसपी तत्काल हरकत में आए और उन्होंने सलामतपुर थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। सख्ती के नतीजा यह हुआ कि शनिवार रात में ही पुलिस ने अवैध रूप से बेचने के लिए रखे 300 क्वाटर देशी शराब ज़ब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया की उन्हें विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले रंग की टी शर्ट पहने हुए जिसके हाथ पर गुदना बना हुआ है, जो जींस का पेंट पहने है और शाहपुर जोड़ रोड पर पुलिया के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहा है वह सफेद बोरियो में भारी मात्रा में अवैध शराब लिये है। बताए गए स्थान पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति वहां पर खड़ा मिला जो अपने पास में सफेद रंग की प्लास्टिक की दो बोरी में कुछ रखे दिखा। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा तो उसने अपना नाम मलखान चौहान (बंजारा) पिता रामसिह बंजारा उम्र 28 साल निवासी ग्राम झुण्डखोह थाना सलामतपुर का होना बताया। जिसके पास रखी सफेद प्लास्टिक की बोरियो की तलाशी लेने पर उसमें सफेद प्लेन शराब के भरे हुये सील बंद 200 क्वाटर प्रत्येक 180 एमएल का एवं 100 देशी मदिरा मसाला शराब के सील बंद क्वाटर प्रत्येक क्वाटर में 180 एमएल देशी शराब मिली। कुल 300 क्वाटर जिनमें देशी मदिरा प्लेन की 36 लीटर जिसकी कीमत 20 हजार एवं देशी मदिरा मसाला शराब 18 लीटर कीमती 12 हजार रूपये की इस प्रकार कुल शराब 54 लीटर कुल कीमती 32 हजार रूपये आरोपी के कब्जे से ज़ब्त की गई। आरोपी पर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का कायम किया गया है ।
आरोपी की गिरफतारी में महत्वपूर्ण भूमिका –थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, एएसआई सुनील शर्मा, एएसआई राजेश यादव, एएसआई रमेश रैकवार, प्रधान आरक्षक गणेशराम रघुवंशी, मंगलेश मालवीय, दिलीप भदौरिया, आरक्षक सौरभ रघुवंशी, रोहित गोस्वामी, राहुल रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
