सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह के पदभार संभालते ही अपराधियों में हड़कंप, हलाली और नरखेड़ा में पुलिस की छापेमारी
-अवैध शराब के 82 क्वार्टर शराब ज़ब्त, 2 गिरफ्तार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाने की कमान संभालते ही नवागत थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने क्षेत्र के अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ कमर कस ली है। उनके पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 82 क्वार्टर देसी शराब ज़ब्त की है।
कार्रवाई 1: हलाली डैम के पास ढाबे पर छापा--थाना प्रभारी श्यामराज सिंह शुक्रवार को स्टाफ के साथ कस्बा भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हलाली डैम के पास एक ढाबा संचालक अपनी बाहरी दीवार की आड़ में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर बेचने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम गवाहों (मूरत यादव और आकाश मेहरा) को साथ लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ढाबा संचालक छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दीवार की आड़ में रखी एक बोरी से 40 क्वार्टर देसी लाल मसाला मदिरा और 20 क्वार्टर देसी प्लेन सफेद मदिरा (कुल 6000 रुपये मूल्य) बरामद हुई। आरोपी की पहचान दिनेश पाल (40 वर्ष), निवासी ग्राम खोहा (हाल निवासी हलाली डैम) के रूप में हुई। वैध लाइसेंस न होने पर पुलिस ने शराब ज़ब्त कर ली।
कार्रवाई 2: नरखेड़ा में किराना दुकान के पास से आरोपी दबोचा--
इसी क्रम में पुलिस को दूसरी सफलता ग्राम नरखेड़ा में मिली। मुखबिर ने सूचना दी कि किराना दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए खड़ा है।पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।पुलिस को देखकर भाग रहे आरोपी बारेलाल लोधी (55 वर्ष), निवासी नरखेड़ा को स्टाफ ने घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी के पास मौजूद सफेद रंग के झोले की तलाशी लेने पर 7 क्वार्टर देसी लाल और 15 क्वार्टर सफेद प्लेन मदिरा (कुल 2200 रुपये मूल्य) बरामद की गई। पुलिस ने शाम 5:30 बजे गवाहों के समक्ष ज़ब्ती का पंचनामा तैयार किया।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज--थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के पास शराब रखने या बेचने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने कुल 82 क्वार्टर (प्रत्येक 180 एमएल) अवैध शराब ज़ब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर मौके पर ही कानूनी नोटिस तामिल कराया गया है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश