सत्येंद्र जोशी रायसेन। IND28.COM

इन दिनों समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना की खरीदी चल रही है। खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने पर आज जिला कलेक्टर अरविंद दुबे ने निरीक्षण के दौरान पग्नैश्वर सोसाइटी के संस्था प्रबंधक नवल मेहरा, नागरिक आपूर्ति विभाग के सर्वेयर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मोक्ष वेयरहाउस को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।कलेक्टर द्वारा गुरुवार 13 अप्रेल को रायसेन जिले के गेंहू उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। मोक्ष वेयर हाउस उपार्जन केंद्र पर कृषको के गेंहू को एक साथ ढेर बनाकर खरीदी करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उपार्जन केंद्र पर अव्यवस्था को लेकर पगनेश्वर  सहकारी संस्था के समिति प्रबंधक नवल सिंह एवं नागरिक आपूर्ति निगम के सर्वेयर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए।। वेअर हाउस द्वारा मनमाने ढंग से  गेंहू खरीदी करने के लिए भी वेअर हाउस को गेंहू उपार्जन  एवं अन्य शासकीय कार्य हेतु ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश दिए गए।। आज़ाद जैन वेअर हाउस पर भी कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया गया। कृषक वार खरीदी और खरीदी व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया गया। सांची सहकारी संस्था के उपार्जन केंद मग्धम वेअर हाउस के निरक्षण के दौरान कृषकों से चर्चा की गई। हम्मालों की व्यवस्था कर तौल काटें बढ़ाने के निर्देश कलेक्टर द्वार दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सहकारिता सी वाघमारे,  जिला सहकारी बैंक सीईओ आकाशदीप चौहान भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी--

किसानों की समस्या को लेकर जिला कलेक्टर अरविंद दुबे औचक निरीक्षण कर रहे हैं। उनके साथ सहकारी बैंक के महाप्रबंधक आकाशदीप चौहान, डीआर विभाग के उपायुक्त श्री वाघमारे मौजूद हैं।

कलेक्टर अरविंद दुबे उपार्जन केंद्रों पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की---

शासन के निर्देशानुसार जिले में निर्धारित उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूॅं खरीदी का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा रायसेन तहसील के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए समर्थन मूल्य पर गेहूॅ खरीदी कार्य तथा केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कलेक्टर श्री दुबे ने उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान करते हुए केन्द्र प्रभारी एवं अधिकारियों को से अभी तक खरीदी किए गेहूॅ की मात्रा, प्रतिदिन आ रहे किसानों की संख्या, स्लॉट बुकिंग, तौल कांटे, बारदानों की उपलब्धता, बोरे सिलाई के लिए अतिरिक्त मशीन, परिवहन आदि के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि केन्द्रों पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार असुविधा या परेशानी ना हो। केन्द्रों पर किसानों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल, प्रसाधन सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। कलेक्टर श्री दुबे ने किसानों से भी चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर सहकारिता विभाग, खाद्य विभाग तथा कृषि सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM