-बंसल कंस्ट्रक्शन पर मुरूम का अवैध उत्खनन कर अवैध परिवहन करने पर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई

सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

गत 19 मार्च को मेहगांव क्षेत्र में बंसल कंस्ट्रक्शन सुनील बंसल द्वारा अवैध उत्खनन कर अवैध परिवहन करने की शिकायत कलेक्टर को की गई थी। इस पर जिला कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है।रायसेन के ग्राम मेहगांव के खसरा क्रमांक 298 रकबा 1.769 हे0 मे अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन किया जाना पकड़ा गया है। मौके से 14075.2 घ.मी. मुरूम का अवैध उत्खनन किया गया है। जिसका प्रकरण म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के नियम 18 के अतर्गत बनाया गया है। अतः म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के नियम 18(2) एवं 18 (4) अनुसार प्रकरण की कुल शास्ति रूपये 2,11,12,800/- (दो करोड़ ग्यारह लाख बारह हजार आठ सौ रूपये) एवं प्रशमन शुल्क रूपये 1000/- (एक हजार) किया। इस संबंध में संबंधित को नोटिस दिया है इसमें उत्तर पत्र प्राप्ति के 07 दिवस के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा में उत्तर प्रस्तुत नही करने की दशा में आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र