सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नौ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। धारा 307 के 109 बीएनएस के तहत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पांच लोग फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।

रायसेन जिला मुख्यालय पर रात करीब 1 बजे हिंसक घटना हुई। दिनेश रैकवार के छोटे भाई की शादी के दौरान, समारोह के लिए खाना बन रहा था। तभी कुछ लोग आबकारी विभाग का नाम लेकर पहुंचे और दिनेश व मुकेश रैकवार पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित रात में कोतवाली थाना पहुंचे। पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने आज सुबह सागर मार्ग पर सरकारी कॉलेज के सामने चक्का जाम कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, नगर निरीक्षक नरेंद्र गोयल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की समझाइए पर चक्का जाम समाप्त हो सका। इधर जैसे ही एसपी श्री गुप्ता को इसकी जानकारी लगी उन्होंने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्वयं ही इसकी जांच पड़ताल शुरू की।  नौ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। एसपी श्री गुप्ता ने बताया कि वाकई यह गुंडागर्दी है। गुंडा बदमाशों को इस जिले में रहने की कोई जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। शेष पांच लोग फरार हैं। जिनकी जल्द ही तलाश कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28