हाइवे 18 पर चैकिंग, 11 वाहन चालकों से 5200 रुपए वसूले
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने बुधवार को भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों का जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई सुनील शर्मा और पुलिस बल द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट सहित ओवरलोड वाहनों की जांच की गई। 11 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर पांच हज़ार दो सो रुपए समन शुल्क वसूला गया है। वाहनों की जांच कार्रवाई से चालकों में हड़ंकप मच गया।वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भी जाते नजर आए। सलामतपुर थाने के प्रभारी का कहना है कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना अनिवार्य है।बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं बिना सीट बेल्ट कार चालकों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। और ओवरलोड वाहनों की भी जांच की गई। चैकिंग अभियान के दौरान समन शुल्क वसूल किया।कार्रवाई में मुख्य रूप से पुलिस ने हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की और जुर्माना वसूल किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने में चालक सुरक्षित यात्रा करता है। हादसे की स्थिति में वाहन चालक ने हेलमेट लगाए रहता तो उसे सिर की गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच जाती है। इसलिए हेलमेट लगाकर दो पहिया चलाना अनिवार्य किया गया है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है।कार्रवाई के साथ ही पुलिस हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालकों और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरुक भी कर रही है।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर 11 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। जिसमे 5200 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
‘महावतार’ के लिए 18 महीने की लंबी तैयारी में जुटेंगे विक्की कौशल
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका