हाईवे 18 पर पुलिस ने की वाहन चेकिंग, 2 दिन में 21 पर कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
थाना पुलिस ने रविवार और सोमवार को भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों सहित ओवरलोड ट्रक का जांच अभियान चलाया । अभियान के दौरान सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, एएसआई सुनील शर्मा और पुलिस बल द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट सहित ओवरलोड वाहनों की जांच की गई। दो दिन में 21 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर आठ हज़ार चार सो रुपए समन शुल्क वसूला गया है। वाहनों की जांच कार्रवाई से चालकों में हड़ंकप मच गया।वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ता बदलकर भी जाते नजर आए। सलामतपुर थाने के प्रभारी का कहना है कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाना अनिवार्य है।बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं बिना सीट बेल्ट कार चालकों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है। और ओवरलोड वाहनों की भी जांच की गई। चैकिंग अभियान के दौरान समन शुल्क वसूल किया।कार्रवाई में मुख्य रूप से पुलिस ने हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की और जुर्माना वसूल किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने में चालक सुरक्षित यात्रा करता है। हादसे की स्थिति में वाहन चालक ने हेलमेट लगाए रहता तो उसे सिर की गंभीर चोट नहीं लगती और उसकी जान भी बच जाती है। इसलिए हेलमेट लगाकर दो पहिया चलाना अनिवार्य किया गया है। बगैर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है।कार्रवाई के साथ ही पुलिस हेलमेट के प्रति दो पहिया वाहन चालकों और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरुक भी कर रही है।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर 21 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। जिसमे 8400 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

पानी की तलाश में गांव आया चिकारा, कुत्तों ने घेरकर मार डाला
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव