-रायसेन की संस्कार विहार कॉलोनी में धूमधाम के साथ निकाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा, श्री राम चरित मानस का पाठ का होगा आयोजन

अदनान खान रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

अयोध्या में कल भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर में उत्साह का माहौल है। इस माहौल में रायसेन भी पूरी तरीके से रंग चुका है। गुरुवार सुबह से ही शहर से जिले भर में हजारों धार्मिक आयोजन के साथ प्रभात फेरी और रामधन रैलियां निकाली जा रही हैं। पाटनदेव हनुमान मंदिर से राम धुन की एक रैली निकाली गई। जिसमें सांची विधानसभा से विधायक सहित श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक अपने हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे। इस दौरान सभी श्रद्धालु राम नाम का जाप के साथ ढोलक मंजीरे भी बजा रहे थे। रैली मुख्य मार्ग से होती हुई रामलीला, सराफा बाजार, महामाई चौक से होती हुई गंजबाजार हनुमान मंदिर पर महाआरती के साथ समाप्त हुई। वहीं संस्कार विहार कॉलोनी में संस्कार सुंदरकांड मंडल एवं संस्कार विहार मंदिर की और से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कालोनी के मंदिर में श्री राम चरित मानस अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन 22 जनवरी को हवन पूजन के साथ किया जाएगा एवं महाआरती एवं प्रसादी वितरण भी होगा।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र