सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। IND28.COM

भोपाल में अखिल भारतीय लोधी/लोधा/ लोध क्षत्रिय महासभा एवं आलोक परिवार द्वारा कस्तूरी कोर्टयार्ड,लोधी बिल्डर्स, अवंतीबाई लोधी ट्रांसपोर्ट नगर में रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर, पार्षद गण एवं कमिश्नर जीएसटी लोकेश लिल्हारे सहित हजारों समाज बंधु सपरिवार मातृशक्ति एवं बच्चे के साथ उपस्थित होकर रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, नृत्य , नीवू चम्मच दौड़, बोरा दौड़, जलेबी दौड़, सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये, अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किए गए, कार्यक्रम का सफल संचालन भोपाल जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्वल्पाहार-चाय एवं भोजन पूरे समय चलता रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक परामर्शदात्री समिति अध्यक्ष डॉ. विजय बरैया लोधी, संविधान समीक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. लालचंद राजपूत , आलोक प्रदेश अध्यक्ष इंजी. आरएस लोधी, कांति पटेल (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष महासभा) , महेश नरवरिया (युवा प्रदेश अध्यक्ष महासभा ), कमलेश वर्मा ( महिला प्रदेश अध्यक्ष महासभा ) विजय पड़ेरिया (संगठन महामंत्री, महासभा, प्रीतम सिंह  लोधी ( महामंत्री महासभा ) हरीसिंह वर्मा (प्रदेश प्रवक्ता  महासभा ),एचएस भदौरिया , आरजी भदौरिया जी , प्रदेश महासचिव आलोक संघ रघुवीर सिंह भदौरिया , लोधी बिल्डर्स देवेंद्र लोधी,रायसेन जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भदौरिया,आलोक संघ जिला अध्यक्ष रायसेन संधीर सिंह लोधी, भोपाल अध्यक्ष आलोक संघ गोरेलाल लोधी,राहुल वर्मा ज़िला अध्यक्ष भोपाल, आलोक प्रमोटर मध्य प्रदेश डॉ दिलीप सिंह राजपूत, हॉस्टल निर्माण समिति सदस्य कल्याण सिंह लोधी, सहित सीहोर ,विदिशा,रायसेन के आलोक ज़िला पदाधिकारीगण, क्षेत्रीय विधायक, पार्षदगण, महासभा के समस्त पदाधिकारीगण एवं भोपाल और आसपास के ज़िलों के समाजबंधु सपरिवार सम्मिलित हुए |


न्यूज़ सोर्स : IND28.COM