बच्चों के लालन-पालन में पिता की भूमिका भी महत्वपूर्ण दीवानगंज में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
बच्चों के शुरुआती 1000 सुनहरे दिवसों में उनके शारीरिक, मानसिक विकास, पोषण और संवेदनशील देखभाल में परिवार की भूमिका अहम होती है। इस दिशा में पिता की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए महिला बाल विकास विभाग एवं संगत संस्था के संयुक्त कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।यह प्रशिक्षण दीवानगंज आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में हुआ। प्रशिक्षण में बच्चों के लालन-पालन में पिता की भूमिका को उजागर करने के लिए संस्था द्वारा छोटे-छोटे वीडियो तैयार किए गए, जिन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवारों को दिखाएंगी। इससे बच्चों के पालन-पोषण में पिता का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।संगत संस्था रायसेन की एडीसी डॉ. निकिता पाठक ने प्रशिक्षण को रोचक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण में दीवानगंज की सुपरवाइजर नीता अहिरवार, संगत संस्था विदिशा की मनोवैज्ञानिक संध्या पिल्ले एवं सुपरवाइजर श्वेता दुबे ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शुरुआती विकास के लिए परिवार विशेषकर पिता को सक्रिय भागीदार बनाना बताया गया।
































शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
जबलपुर-सतना में बरसेंगे बादल, MP के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे